एशियाडः महिला तीरंदाजी टीम ने कम्पाउंड स्पर्धा का रजत जीता, भारत के 42 पदक हुए - MundNews

We bring you the latest news from around the world in the quickest time possible

Breaking

Tuesday, August 28, 2018

एशियाडः महिला तीरंदाजी टीम ने कम्पाउंड स्पर्धा का रजत जीता, भारत के 42 पदक हुए

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन का पहला पदक जीता। महिला कम्पाउंड टीम के फाइनल में कोरिया ने भारत को 231-228 से हराया। इस कारण भारतीय टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम ने पहले राउंड में 59 का स्कोर किया, जबकि कोरियाई तीरंदाज 57 का स्कोर ही कर पाईं। हालांकि, दूसरे राउंड में कोरिया ने 58-56 से अपने नाम किया। तीसरे राउंड में दोनों टीमों ने 58-58 का स्कोर किया। इस समय तक लग रहा था कि भारत स्वर्ण पदक जीत सकता है, लेकिन फाइनल राउंड में भारतीय टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और 55 का स्कोर ही कर सकीं, जबकि कोरियाई तीरंदाजों ने 58 का स्कोर करने के साथ ही स्वर्ण पदक जीत लिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2BSOrH5

No comments:

Post a Comment

Pages